रिपोर्ट - अमित गौर
मामला जनपद जालौन के उरई कोतवाली
क्षेत्र के उमरारखेड़ा का है जहाँ आज सुबह तड़के पति ने अपनी ही पत्नी की
हत्या कर दी। मृतक पूनम की शादी 4 वर्ष पूर्व जितेन्द्र पुत्र कृष्ण प्रसाद
निवासी इझौरा जिला हमीरपुर के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही
जितेन्द्र ने पूनम के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था कई बार समझाने के
बाद भी जितेन्द्र की मारपीट करने की आदत से तंग आकर पूनम अपने मायके उरई
आकर अपने मां बाप के साथ रहने लगी थी मृतका की मां के मुताबिक तीन दिन पहले
ही जितेन्द्र उरई अपनी ससुराल आया था जहा आज सुबह करीब 6 बजे अचानक से
पूनम के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उस ओर भागे तो देखा कि कमरे
में जितेन्द्र चाकू से पूनम पर बार बार हमला कर रहा था। काफी कोशिशों के
बाद जब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तब तक जितेन्द्र उसकी हत्या कर
चुका था। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पति को चाकू सहित गिरफ्तार कर
लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।