कानपुर - हज़ारों नमाज़ियों ने अदा की नमाज़ अलविदा जुमा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 May 2019

कानपुर - हज़ारों नमाज़ियों ने अदा की नमाज़ अलविदा जुमा



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

कानपुर रमज़ान मुबारक का आखिरी जुमा की नमाज़ में शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। परेड यतीमखाना चौराहा की नानपारा मस्जिद में हज़ारों लोगों ने जुमा अलविदा की नमाज़ में छोटे बच्चों ने भी शिरकत की और इमाम साहब ने कानपुर व देश मे अमन-शांति अथवा मुल्क की खुशहाली की दुआ भी की लोंगो में रमज़ान के बिछड़ने का गम भी था।नमाज़ियों से बात करने पे बताया उन्होंने बताया कि रमज़ान का महीना अल्लाह की तरफ से बन्दों के लिए एक तोहफ़ा है। रमज़ान के बाबरकत महीने में अल्लाह पाक ने क़ुरआन को नाज़िल किया।रमज़ान की इबादत का सवाब ज़्यादा मिलता है इस महीने में बे शुमार बरकतें और रहमतें अल्लाह की तरफ़ से बन्दों के लिए तोहफ़ा होता है। जुमा अलविदा की नमाज़ के लिए शासन-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद इंतिज़ाम रहा पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से जुमा अलविदा की नमाज़ अदा की गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।