ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर के जूही यार्ड में एक बार फिर रेल हदशा होते हुए बच गया।
गाजियाबाद से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी का एक डब्बा डिरेल हो गया।बताया जा
रहा है कि ट्रैक चेंज करते हुए एक डब्बा पटरी से उतर गया जिससे 2 घण्टे
प्रयागराज रेलवे रुट बाधित रहा।मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों द्वारा
रेल के डब्बे को पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू हुआ और लगभग 3 घण्टे के बाद
डिब्बे को वापस पटरी पर लाया जा सका। चीफ यार्ड मास्टर यशभान तोमर ने बताया
अभी तक डब्बे के डिरेल होने की कोई टेक्निकल कमी समझ नही आई है।रेलवे
इंजीनियर की टीम द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।