न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने लोकसभा के चुनाव में यूपी में पिछले बार
से भी बडी जीत का दावा करते हुए कहा है कि सपा बसपा और कांग्रेस अपने
राजनैतिक इतिहास की सबसे बुरी हार का स्वाद चखने जा रहे हैं। भाजपा अकेले
300 सीटों का आंकडा पार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में
2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का सांतवा चरण देश के भाग्य के निर्धारण का
अन्तिम चरण होगा। पिछले छह चरण में पार्टी को जनता का अभूतपूर्व समर्थन
मिला है। सातवें चरण की सभी 13 सीटो पर भाजपा ही विजय पताका लहराएगी।
उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में भी जीत का दावा किया व कहा कि केन्द्र
में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी जो देश के मान सम्मान को
बढाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस आपस में मिले
हुए हैं। पहले सपा कांग्रेस का गठबंधन था और इस बार सपा बसपा का गठबंधन हैं
तथा राहुल जी की कांग्रेस वोट काटने का काम कर रही है। इससे साफ है कि
गठबंधन के घटक दल वहीं हैं केवल स्वरूप बदला है। भाजपा ने इन्हे 2014 में
तथा 2017 में करारी शिकस्त दी थी। इस बार ये दल सबसे बुरी हार का स्वाद
चखेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में
लोकतात्रिक मूल्यों का उपहास उडाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के
रोड-शो में जिस प्रकार से सुनियोजित हिंसा व अराजकता पैदा की गई वैसा आज
तक कभी नहीं हुआ है। हाल इतने बदतर हो गए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा
बलो के घेरे में जाना पडा। चुनाव आयोग को और अधिक कडे कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने मांग की कि बंगाल में चुनाव केन्द्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी
में ही कराए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अफसोस यह है कि मायावती व अखिलेश
यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिंसात्मक कदमों का समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनैतिक अवसाद के दौर से गुजर रही हैं इसीलिए
वे अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने ममता बनर्जी को हार को गीिमापूर्ण
तरह से स्वीकाने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस
ने इस चुनाव में एक दूसरे का सहारा बनने का प्रयास किया है पर वे बेसहरा हो
गए हैं। आगामी 23 मई के बाद स्नेहबंधन में गांठ पडने जा रही है। उन्होंने
कहा कि विरोधी हार को देखकर अभी से ईवीएम की खराबी का रोना रोने लग गए
हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रचार पाने के लिए मोदी जी पर प्रहार कर रहा
है। देश का वातावरण बदला हुआ है। 2014 में जनता ने मोदी जी द्वारा गुजरात
में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर देश में सुधार के लिए देश की बागडोर
उनके हाथ में सौंपी थी। इस बार का चुनाव मोदी जी द्वारा देश में किए गए बडे
कार्यों व बदलावों पर हो रहा है। इस बार जनता ही चुनाव लड रही है और हर
तरफ मोदी मोदी की गूंज ही सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में हरित
क्रान्ति, औद्योगिक क्रान्ति, जन क्रान्ति आईं पर पहली बार देश में पीएम
मोदी सामाजिक क्षेत्र में ऐसी क्रान्ति लेकर आए जिनकी किसी ने कल्पना नहीं
की थी और इस क्रान्ति का नाम शौचालय क्रान्ति, बिजली कनेक्शन क्रान्ति तथा
चूल्हा क्रान्ति था। यह गरीब की छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने की दिशा
में मील का पत्थर साबित हुई हैं। घर में बिजली, रसोई में गैस का चूल्हा व
सम्मान को सुरक्षित रखते हुए घर में ही शौचलय की सुविधा ने गरीब की जिन्दगी
में बडा बदलाव पैदा कर दिया है। डा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित
पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।