ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को अशोक नगर स्थित
कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर
एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
जर्नलिस्ट क्लब के चैयरमैन सुरेश त्रिवेदी ने की सर्वप्रथम अमर शहीद गणेश
शंकर विद्यार्थी जी के चित्र का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि स्वतंत्र और
निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की एक आत्मा है। हिन्दी पत्रकारिता के 193 वर्ष
हो गए। इतनी लंबी अवधि एवं सफर में हिन्दी पत्रकारिता काफी विकसित एवं
आधुनिक हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार सौरभ शुक्ला ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का
रक्षा कवच है। यह समाज का थर्मामीटर है। यह प्रतिकूल समाज वातावरण और
परिस्थितियों के भार को जानने का बैरोमीटर है।जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष
अनुज शुक्ला ने कहा कि मीडिया राजनीतिक व सामाजिक भूकंप के क्रमिक कंपन को
जान कर लोगों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में
मीडिया की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। देश और समाज के प्रति उनकी
जवाबदेही काफी बढ़ी है।
जर्नलिस्ट क्लब के उपाध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने कहा
कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारिता के तीन आदर्श है।
स्वतंत्र, निष्पक्षता एवं सत्यता वही मीडिया की जननी है। इसके बिना जनतंत्र
की कल्पना करना असंभव है। जर्नलिस्ट क्लब के कैलाश अग्रवाल ने कहा कि
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारिता में वह शक्ति है जो किसी
तलवार और गोले-बारूद में नहीं होती। इसके बिना राष्ट्र पंगु जैसा है। बदलते
परिवेश में मीडिया की भूमिका और सतर्कता काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि
समाज और मीडिया का अटूट रिश्ता है। सरकार की योजना व नीतियों की जानकारी
सबसे पहले मीडिया द्वारा ही नागरिकों को मिलता है। कार्यक्रम के मौके पर
जर्नलिस्ट क्लब वरिष्ठ मन्त्री श्याम तिवारी,मन्त्री विक्की रघुवंशी,
सयुंक्त मन्त्री नीरज तिवारी, आलोक अग्रवाल, रितेश शुक्ला, शैलेन्द्र
मिश्रा, दिलीप सिंह, सीपी गुप्ता, सूरज शुक्ला, संजय सिंह, प्रशांत
अवस्थी,दिलीप अंशवानी, आकाश दयाल,शमशेर, चंदन ठाकुर,आकाश रॉक के अलावा
दर्जनों पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।