कानपुर - युवक की गला रेत कर ह्त्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर - युवक की गला रेत कर ह्त्या

 

 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास  खेतो में युवक का  शव मिलने से हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर सैकड़ो लोगो की भीड़ मौक पर जुट गई ।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।मौके पर पहुची  पुलिस  और फॉरेंसिक टीम जाच में जुट गई है।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि युवक  बीबीपुर गांव का रहने वाला  शैलेन्द्र सिंह  है।शैलेन्द्र ने  एक साल पहले हमीरपुर निवासी अपनी ममेरी बहन को भगाकर घर ले आया था ।और अभी  10 दिन पहले ही उससे शादी की थी।मृतक के  पिता के ने बताया कि  शैलेन्द्र कल रात 9 बजे खाना खाकर घर से निकला था ।और आज उसका शव खेतो में मिला है।उसकी गला रेत कर हत्या की गई है।एसपी ग्रामीण प्रद्युमन सिंह ने बताया युवक की हत्या गला रेतकर की गई है।फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है ।शव को देखने से लग रहा है कि घर मे  युवक की हत्या के बाद शव को खेतों में फेंका गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।