ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
थाना
अनवरंगज क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक पार कर रहे एक
व्यापारी को टक्कर मार दी, जिससे व्यापारी सडक पर गिर कर बुरी तरह घायल हो
गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, वहीं घटना के गुस्साये लोगों ने
ट्रक पर जमकर पथराव किया। लोगों का कहना था कि आये दिन तेज रफ्तार के कारण
यहां हादसे होते रहते है लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा
है। वहीं हंगामें की सूचना पर पहुंचीपुलिस ने लोगों को शांत कराया तथा
घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना
अनवरंगज क्षेत्र में सिरकी मोहल के रहने वाले डब्बू, जनकी बांसमण्डी में
दुकान है वह अपनी दुकान खोलने के लिए बांस मंडी गये थे। बांसमण्डी पहुंचने
पर वह सडक पार कर ही रहे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे चपेट में ले
लिया और टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी डब्बू जासवार बुरी तरह घायल हो
गये। घटना के बाद लोगों ने तथा अन्य व्यापारियों ने जाम लगा दिया और ट्रक
पर पथराव कर दिया। लोगो ने बताया कि ट्रक नो इंट्री में घुस आया था और आये
दिन इसी प्रकार ट्रक के नो इंट्री में घुसने के कारण हादसे होते रहते है।
व्यापारियों ने कहा कि पुलिस पैसे वसूली के कारण कोई कार्यवाही नही करती और
ट्रक चालक मनमानी जगह से ट्रक निकालते है। हंगामें की सूचना पर मौके पर
पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी प्रकार शांत कराया और आनन फानन में घायल
व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार
हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं अस्पताल में व्यापारी की हालत नाजुक
बताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।