लखनऊ - लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान के काफ़िले पर जानलेवा हमला.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

लखनऊ - लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान के काफ़िले पर जानलेवा हमला..

 


 न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

सविनय अवगत कराना है कि मुझे चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी प्राथमिकी लखनऊ के थाना गोमती नगर में अपराध सं० 39/19 पर दिनाँक 17/04/2019 को दर्ज हुई थी किन्तु शासन-प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नहीं की जबकि मेरे द्वारा आपको तथा जिला निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री तक से लिखित शिकायत की गई किन्तु प्रकरण में शासन-प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं करने से अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद हो गए है कि बीती रात दिनांक 02 मई समय 11:00 बजे कैसरबाग कोतवाली लखनऊ क्षेत्र में मेरे काफ़िले पर हमला बोला गया और जिस गाड़ी UP32 KD 0003 में था उसको क्षतिग्रस्त मेरी हत्या का जहाँ प्रयास किया गया वहीँ मेरे साथ चल रहे अन्य वाहनों जिसमें मेरे समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता थे उन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये | मेरे साथ चल रहे मेरे समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये थे सभी जान बचाने कोतवाली कैसरबाग में घुस गये किन्तु हमलावरों ने कैसरबाग कोतवाली को घेर लिया हमलावरों कर हाथों में लाठी-डंडे व कट्टे थे और खुल्लम-खुल्ला असलहों को लहराते हुए सभी पार्टी का नाम व मेरा नाम लेकर गन्दी-गन्दी गलियां देते रहे और कोतवाली में घुसने का प्रयास करने लगे | मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से हमलावरों द्वारा उनकी कार्बाइन छीनने की कोशिश की गई, उग्र हमलावरों पर कार्यवाही करने के बजाय कैसरबाग पुलिस मूकदर्शक बनी रही जिससे प्रमाणित होता है की हमलावरों पर किसी बड़ी ताकत का वरदहस्त है इसी कारण से इस प्रकार की दुस्साहस भरी घटना पर पुलिस व जिला प्रशासन मौन है |

  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।