रिपोर्ट उमेश शुक्ला
बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद बोले.. मोदी और उन्नाव की जनता को दिल से धन्यवाद.. इस चुनाव में वोटरों ने जाति और परम्परागत पार्टीयों को की दीवारों को तोड़ कर वोट किया है.. वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा.. कांग्रेस काठ की हांड़ी की तरह है.. जो बार बार नही चढ़ती है.. वहीं पांच बार से विजेता साक्षी महाराज ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने पर बोले वो मोदी की इक्षा पर है.. बाकी मैं बीजेपी का सिपाही हूं.. आपको बताते चलें साक्षी महाराज इस चुनाव अपने सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए चार लाख नौ सौ छप्पन वोटों से जीत दर्ज की है.. साक्षी महाराज को कुल सात लाख तीन हज़ार पांच सौ सात वोट पाए.. वहीं गांठ बंधन से निकटतम प्रतिद्वंधी अरुण शुक्ला को तीन लाख दो हज़ार पांच सौ इक्यावन मिले दूसरी तरफ कांग्रेस की अन्नू टंडन को एक लाख पच्चासी हज़ार छः सौ चौंतीस मत मिले..
गौरतलब ये भी है इस बार नोटा पर भी ग्यारह हज़ार एक सौ नब्बे वोटों के साथ जम कर वोट गिरे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।