ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
गोविन्द
नगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटनाओ
ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था।जिसके बाद गुरुवार को गोविन्द नगर पुलिस
ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबीर की सूचना मिलते ही बर्रा इलाके के
रहने वाले राजीव नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जिसकी निशानदेही
पर पुलिस ने आधा दर्जन से भी ज्यादा चोरी की गाड़िया बरामद की है । इस
दौरान शातिर के पास से पुलिस ने 15 ग्राम चरस भी बरामद की है । पकड़े गए
शातिर चोर की निशानदेही पर उसके अन्य दो साथी धीरज और विकास को भी पुलिस
ने हिरासत में लिया है।धीरज काकादेव का रहना वाला है।तो विकास कल्याणपुर
का निवासी है। वहान चोर राजीव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि धीरज के साथ
मिल कर गाड़ी चोरी करता था।वही विकास अपने आप को पत्रकार बता कर चोरी की
गाड़ियों को बेचने व पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर छुड़ाने के काम भी करता
था।डिप्टी एसपी आर के चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरो के पास से
सात चोरी की मोटरसाइकिल व चरस भी बरामद हुई है जो गाड़ियों को चोरी कर
ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेच का अपने खर्चो को पूरा करते
थे।पकड़े गए तीनो शातिर चोरो को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।