ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
किदवई
नगर साउथ एक्स मॉल के समक्ष भाजपा राष्ट्रीय नेता अंकित अग्रवाल के
नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन व राहगीरों के मध्य मिठाई वितरित
की व आतिशबाजी कर भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड बहुमत पर उत्साह प्रकट
किया और बोले यह हिंदुत्व की जीत है, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश
कोषाध्यक्ष गगन अग्रवाल उपस्थित हुए उन्होंने भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत
पर उत्साह प्रकट किया और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर उनको बधाई दी,
शिवांश गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं कार्यकर्ताओं
का मुंह मीठा कराया व ढोल बजवाकर एवं पटाखे छुड़ाकर आतिशबाजी की, भाजपा
राष्ट्रीय नेता अंकित अग्रवाल ने कहा 2014 के पश्चात अब 2019 में पुनः
भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड बहुमत यह दर्शाती है कि यह हिंदुत्व की
जीत है जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शाशनकाल में
हिन्दू समाज मे एकजुटता की भावना आयी है, व अपने राष्ट्र के प्रति जागरूकता
आयी है, वह प्रशसनीय योग्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गगन
अग्रवाल,अनूप तिवारी, अशोक सिंह, अंकित अग्रवाल, सुनील साहू, पवन गौड़,अशोक
सिंह, अनिल पाल,विनोद शुक्ला भोला भाई , शिवांशु गुप्ता, शिव कुमार, प्रखर
शुक्ला,सौरभ कनौजिया आदि उपस्थित हुए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।