रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दो पक्षों के बीच पैसों के लेनेदेन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। दोनों ओर से करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। एएसपी के अनुसार, शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, एफआईआर दर्ज करके उचित कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना कायमगंज के गांव ममापुर निवासी प्रमोद अपने रिश्तेदार बब्लू, मोहर सिंह, मनोज समेत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कमेटी चलाते हैं, जिसमें पड़ोसी संजय, राजेश, विशन,केला देवी सहित करीब 12 लोग शामिल है। आरोप है कि संजय के पक्ष के लोगों की तीन माह पहले ही चार कमेटी खुल गई, जिसका करीब तीन लाख रूपये प्रमोद को देना था, लेकिन वह पिछले काफी समय से पैसे न देने को लेकर टाला मटोली करता आ रहा था, जब मंगलवार रात तकरीबन 10 बजे संजय अपने परिवार के लोगों के साथ पड़ोसी प्रमोद से पैसा मांगने गया तो दोनों के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना डायल-100 को दे दी। मौके पर पहुंची कायमगंज पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बुधवार को परिजन घायल अवस्था में संजय को लेकर एसपी आफिस पहुंचे, जहां एसपी डाॅ अनिल कुमार मिश्र उनकी समस्या सुने बिना ही गाड़ी में बैठ निकल गए। इसके बाद एएसपी त्रिभुवन सिंह से मिलकर उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी के अनुसार, संभवत शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस मामले में सात लोगों का मेडिकल करा लिया गया है, अन्य घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।