ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
विश्व
तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सृष्टि सामाजिक संस्थान व जिला स्वास्थ्य
समिति के संयुक्त तत्वाधानम एक जागरूकता कार्यक्रम उर्सला असपताल व जेके
कैंसर असपताल में किया गया, जिसमें कालाकारो द्वारा नुक्कड नाटक पेश किया
गया। नाटक के माध्यम से तंबाकू के कारण बर्बाद हो रहे परिवारो, जा रही जानो
और उसके पीछे की परेशानियो को उजागर करते हुए लोगों को जहां जागरूक किया
गया वहीं तंाकू के उत्पादों का बहिष्कार कर सरल एवं स्वास्थ जीवन जीने का
संदेश दिया गया। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गयी कि वह अपने बच्चों पर
निगाह रखे, उनके दैनिक जीवन की कार्यप्रणाली पर ध्यान दे और दोस्तो की तरह
व्यवहार कर उन्हे जागरूक करे। कहा महिलाये भी आज तम्बाकू का सेवन कर रही
है। र्गीवती महिलाये यदि धूम्रपान करती है तो उसका सीधा असर शिशु पर व उसके
दिमाग पर पडता है और ऐसे में गर्भ में पल रहा शिशु विकलांग बन सकता है। इस
अवसर पर कलाकार नवनीत मिश्रा, बैकुण्ठ, विनय मिश्रा, राघवेन्द्र शर्मा,
सुनीता आदि मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।