तहकीकात न्यूज़ डेस्क
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी लक्ष्मण राजभर की बेटी की सात मई 2019 को शादी थी। बारातियों के लिए पकवान और भोजन तैयार करने के लिए लक्ष्मण ने पड़ोसी सुरेश के छप्पर का मकान लिया था। शाम करीब पांच बजे यहां हलवाई भोजन बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़क उठी। भोजन बना रहे लोगों ने गैस सिलेंडर की आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई।
इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पूरा मकान धू-धू कर जल उठा। घर के अंदर से दान-दहेज का सामान निकालने के प्रयास में सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी (40) व पुत्री करिश्मा (16) आग की लपटों से घिर गईं और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
उधर, चल रही तेज पछुआ हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के 20 मकान जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मोतीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही नेपाल के गुलहरिया से दमकल कर्मियों को बुलाया। तब किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।