ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
उड़ीसा के तटवर्ती क्षेत्री में फैनी चक्रवात बनने और उससे होने
वाली आपदा को लेकर शहर का प्रशासन चाक चौबंद हो गया है ।इससे होने वाली
तबाही की आशंका को मद्दे नजर रखते हुए एसएसपी अनंत देव तिवारी ने शहर
वासियों से सतर्क व सजग रहने की अपील की है ।उन्होंने बताया की आम जनता को
आगाह किया गया है कि फैनी चक्रवात बनने के चलते 40 किलोमीटर प्रति घण्टे
की रफ्तार से हवाएं चलने ,ओले पड़ने व तेज बारिश की भी संभावना है इससे जन
जीवन प्रभावित हो सकता है । एसएसपी ने अपील की है कि जैसे ही तूफान की
आशंका हो सभी लोग अपने आप को सुरक्षित जगहो पर पहुचा ले ।साथ ही पेड़ो ,टीन
शेड या जर्जर भवन के नीचे नही खड़े हो ।नही तो संभावना है कि कही पेड़ या भवन
की छत गिरी तो उससे जान माल की छति हो सकती है ।उन्होंने सभी सर्किल के
थानों को भी अलर्ट किया है की सभी पुलिस कर्मी घने बाजारों व घनी आबादी में
जाकर लोगो को जागरूक करे ।और तूफान से होने वाली तबाही को बताए ।ताकि लोग
अपने आप को सुरक्षित कर सके

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।