ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा इलाके के फ्लाईओवर पर मंगलवार की
सुबह एक सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई गई। टक्कर इतनी
भीषण थी की एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वही एम्बुलेंस में सवार एक दो साल
के मासूम बच्चे समेत तीन लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह
घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने सभी घायलों को काशीराम अस्पताल भिजवाया जहा से उन्हें हैलेट के
लिए रिफर कर दिया गया है। बांदा की रहने वाली अनारकली का 2 साल का नाती ऋषि
सोमवार को खेलते समय गिर गया था जिसके चलते उसके सर पर गंभीर चोटें आई थी
। जिसके बाद परिजन ऋषि को उपचार के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज ले गए थे ।
जहां उसकी हालत खराब होने की वजह से उसे हैलेट रिफर कर दिया गया। देर रात
ऋषि को उसकी दादी अनारकली, बाबा सुशील कुमार और चाचा रामकिशोर सरकारी
एम्ब्युलेंस से लेकर कानपुर आ रहे थे । एम्ब्युलेंस हैसे ही अहिरवा पहुंची
तभी एम्बुलेंस का टायर फट गया। जिसके चलते एंबुलेंस चालक अपना नियंत्रण खो
बैठा। और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इस दौरान गाडी में सवार बच्चे समेत
दो लोगो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना में ऋषि उसकी
दादी अनारकली और एंबुलेंस का मेडिकल टेक्नीशियन रामकरण की मौत हो गई जबकि
एंबुलेंस चालक महेंद्र पाल ऋषि के बाबा सुशील कुमार और चाचा रामकिशोर घायल
हो गए है सभी को हैलेट भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया घटना में तीन लोगो
की मौत हुई है और तीन घायल हुए है सभी को हैलेट भेजा गया है जबकि मृतिका के
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।