ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में एक मकैनिकल इंजीनियर छात्र ने इंस्टीट्यूट को आरडीएक्स से
उड़ाने की धमकी दी है।ये धमकी ईमेल के द्वारा दी गई ।जिसके बाद से
इंस्टीट्यूट में हड़कंप मच गया है। वही इंस्टीट्यूट के प्रबंधक ने मामले
की सूचना पुलिस को दी ।जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में
जुट गई है। बताया जा रहा है कि बिहार के सीवान का रहने वाला पुनीत कुमार
शर्मा कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रहा है। देश के बाहर
नौकरी न लगने पर छात्र ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन से अपने दस्तावेज और
मार्कशीट वापस माँगे।लेकिन प्रबंधन द्वारा दस्तावेज वापस नही करने पर
पुनीत ने कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी है। जिसके बाद
इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने मामले की जानकारी महाराजपुर पुलिस को दी।वही पुलिस
ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुनीत कुमार शर्मा केआईटी से
बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है।कैम्पस प्लेसमेंट में उसकी कई कंपनियों में
नौकरी लग चुकी है ।पर वह कम वेतन होने की वजह से जॉब करने नहीं गया।वह
इंस्टीट्यूट प्रबंधन से बार-बार देश के बाहर अच्छे पैसे पर नौकरी लगाने की
बात कर रहा है। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना।जिसके बाद उसने
इंस्टीट्यूट प्रबंधन से मार्कशीट और अन्य दस्तावेज मांगे।औऱ नही देने पर
कालेज को उड़ाने की धमकी ईमेल के द्वारा कालेज प्रबंधन को दी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।