CISCE की 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित, लखनऊ की नेहल शर्मा सहित तीन विद्यार्थी बने सेकंड टॉपर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 7 May 2019

CISCE की 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित, लखनऊ की नेहल शर्मा सहित तीन विद्यार्थी बने सेकंड टॉपर

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर से लखनऊ के मेधावियों ने अपनी बादशाहत कायम की। लखनऊ के डेढ़ दर्जन मेधावियों ने काउंसिल की राष्ट्रीय मेरिट में जगह बनाई।हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने लखनऊ मान बढ़ाया है। इनमें से ज्यादातर मेधावी लामार्टीनियर गर्ल्स और सीएमएस के विद्यार्थी है। सेठ एमआर जयपुरिया और स्टेला मैरी के भी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया है।मंगलवार को जारी किये गये आईएससी-12 के नतीजों में 99.75 प्रतिशत नंबर लाकर देश में दूसरे नंबर पर लामार्टीनियर गर्ल्स की नेहल शर्मा, लामार्टीनियर गर्ल्स की ही कशिश गुप्ता और सीएमएस के वेदांश तिवारी रहे।आईएससी में देश में तीसरे स्थान की सूची में भी राजधानी के मेधावियों ने स्थान बनाया।
 

 इसमें 99.50 प्रतिशत अंक पाने वाले सीएमएस के सुब्रत शुक्ला, आयुषी सक्सेना, रित्विक घोष, आदित्य सिंह, ध्रुव कुशवाहा, आस्था गर्ग, अहमद रूशैन और अनन्या कालरा शामिल हैं।वहीं दूसरी तरफ आईसीएसई-10 में देश में दूसरे नंबर पर 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ लामार्टीनियर की अनन्या अग्रवाल व सीएमएस की राधिका गुप्ता रहीं। जबकि 99.20 फीसदी अंक लाकर लामार्टीनियर की शांभवी कृष्णा और सीएमएस के शाश्वत वर्मा देश में तीसरे स्थान पर रहे।इसके अलावा, 99 फीसदी अंक लाकर स्टेला मैरी कॉलेज की सलोनी सिन्हा सीएमएस की संस्कृति गुप्ता, सेठ एमआर जयपुरिया के श्रेष्ठ बिंदल और लामार्टीनियर गर्ल्स की भव्या गोयल देश में चौथे और प्रदेश की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे। इनके साथ ही राजधानी के कई मेधावियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान बनाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।