प्रयागराज - लगभग 12 वर्षीय बच्चा घर से नाराज भटक कर पहुंचा दिधिया पुलिस चौकी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 5 June 2019

प्रयागराज - लगभग 12 वर्षीय बच्चा घर से नाराज भटक कर पहुंचा दिधिया पुलिस चौकी


रिपोर्ट -अशोक कुमार  

मेजा मामला लगभग 12 वर्षीय बच्चे का नाम विशाल लोध पुत्र हरीश चंद्र लोध निवासी नया पुरवा थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश जो कि कल दिन मंगलवार को गलत ग्राम सभा मोनाई के सामने उतर गया। ग्राम वासियों की जब नजर बच्चे के ऊपर पड़ी ग्राम प्रधान के सहयोग से इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दिधिया चौकी इंचार्ज शुभ नाथ साहनी को दी गई और 100 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर दिधिया पुलिस चौकी पर ले आई जहां पर बच्चे को खाने पीने की सुविधा उपलब्ध कराई गई बच्चे ने पूछताछ के दौरान बताया की दिनांक 04-06-19को सुबह अपने घर से नाराज होकर अपने दादा जिला इटावा के लिए निकल पड़ा और रास्ते में गलत ट्रेन पकड़ कर कल शाम करीब 6:00 बजे मोनाई ग्राम सभा के सामने उतर गया। दिधिया पुलिस चौकी इंचार्ज शुभ नाथ साहनी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पुलिस थाने पर इसकी सूचना दे दी गई है अभी तक बच्चे को लेने कोई नहीं पहुंच पाया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।