रिपोर्ट - अमित गौर
यूपी सरकार हो या पुलिस प्रशासन अपराधियों को रोकने के
कितने ही क्यों न जतन करलें, लेकिन अपराधी है रुकने का नाम ही नही लेते और
आये दिन कभी हत्या ,कभी बलात्कार तो कभी जाने कितने प्रकार की आपराधिक
घटनाओं को अंजाम देने में सफलता पा जाते है।वही
अपराध से जुड़ी चोरी की एक बारदात सामने आई है,जिसमें चोरों ने फिल्मी
स्टाइल में गांव में घूम घूम कर एक के बाद एक लगातार कई घरों को चोरी
में निशाना बनाया है।
घटना
जालौन के माधौगढ़ कोतवाली स्थित ग्राम हरौली की जहाँ रात के समय अपने अपने
घरों में सो रहे लोगों के घर फिल्मी अंदाज में घूम रहे चोरों ने एक के बाद
एक कई घरों पर डाका डाला और चोरी कर गांव किनारे बक्से फेक कर भाग गए, चोरी
में पीड़तों ने बताया कि बदमाशों ने कुल मिलकर 2 लाख के जेवरात समेत लगभग
70 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया है, चोरों ने किसी घर छत के रास्ते अंदर
घुसे तो किसी के मुख्य दरवाजे से, चोरी की बारदात से पूरी गांव में सनसनी
मची हुई है लोग डरे व सहमे महसूस कर रहे है, फिलहाल पुलिस को सूचना देने
पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।