ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
राजस्व सामयिक संग्रह अमीन कर्मचारी (सेवक) वेलफेयर एसोसिएशन के
तत्वावधान में आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में एक बैठक को सम्बोधित
करते हुए एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि
प्रदेश के सभी सामयिक संग्रह अमीन व अनुसेवक साथियों के विनियमितिकरण के
लिए अपेक्षित परिणाम नहीं ला सका तो अपने पद से त्याग पत्र दे दूंगा।
उन्होंने कहा कि विनियमितिकरण के लिए अन्तिम व लम्बे संघर्ष की जरूरत है।
अब समय अधिकारों को प्राप्त करने के लिए करो या मरो की निति पर चलने का है।
उन्होंने कहा कि आप सब सहयोग करें हम आपकी अपेक्षा के अनुसार परिणाम लाने
का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर के अनुसेवक साथियों के
विनियमितिकरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अमीन साथियों की चयन
प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जून में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कानपुर में
अमीन व अनुसेवक साथियों का विनियमितिकरण हो जाएगा। आज की बैठक में
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा संजय श्रीवास्तव, मनोज
तिवारी, यशवंत सिंह, संजय अवस्थी, रामचंद्र शर्मा,कमल सिंह, आदि उपस्थित
थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।