ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कल्याणपुर
पुलिस की 25000 के इनामी बदमाश से देर रात मुठभेड़ हो गई है।जिसमे बदमाश
के पैरो में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर
मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की देर रात पुलिस दलहन क्रासिंग
के पास चेकिंग कर रही थी ,तभी गुरुदेव की तरफ से एक बाइक सवार आता दिया
इस दौरान पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा ।पुलिस को शक होने पर
पुलिस ने उसका पीछा किया तो अपने को घिरता हुआ देखकर बाइक सवार अनियंत्रित
होकर गिर गया और पुलिस पर फायर करने लगा ।पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में
बदमाश पर फायर किये जिसमे बदमाश के पैर में गोली लगी है।गोली लगने के बाद
पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ करी तो पता चला की शेखर ठाकुर नाम का यह
बदमाश 25 हजार का इनामी है और कई थानों में उसके ऊपर मामले दर्ज है जिसके
बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।