रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.. हादसे में नवविवाहित और उसके पति समेत पांच की जिंदगी काल के गाल में समा गई जबकि एक बच्ची समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए..बताया जा रहा है विवाहित की चौथी विदा करा कर परिवार लौट रहा था जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया..घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया जहा हालात गभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा घायलों का इलाज चल रहा हैंउन्नाव में तेज रफ्तार टवेरा कार बेकाबू होकर खंती में जा गिरी जिसके बाद हादसे में कार सावर पांच लोगो की जिंदगी काल के गाल में समा गई हादसे में विवाहिता और पति समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई..जबकि बच्ची समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
परिवार विवाहिता की चौथी लेकर वापस लौट रहा था की बिहार थाना क्षेत्र के अकामपुर के पास उन्नाव -रायबरेली मार्ग पर टवेरा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई घटना को देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को सुचना दी घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जिसमे घटना स्थल पर चार लोगो की मौत हो गई आधा दर्जन लोग घायल हो गए...आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहा हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया..वहीं उपचार के दौरान पांचवे युवक की मौत हो गई.. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..आप को बता दे घर मे खुशी का माहौल था और जिसके बाद घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.. पांच मौतों से पूरा परिवार बेसुध हो गया..
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।