वाराणसी - 60 अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 June 2019

वाराणसी - 60 अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा



 


ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

 जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने  विकास भवन में अधिकारियो/कर्मचारियों के उपस्थिति की औचक जांच कराई। जांच में समाज कल्याण, जिला निर्वाचन कार्यालय, डीआरडीए, सीडीओ कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, युवा कल्याण, यू पी नेडा सहित सभी कार्यालयों की जांच की गई। जांच में 60 लोग अनुपस्थित पाये गये, सभी अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने तथा एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य संस्कृति में यदि परिवर्तन नहीं हुआ तो किसी प्रकार की ढ़ील न देकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।