बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुके अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिस वजह से उनहें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन आज गिरीश कर्नाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरीश को ज्ञानपीठ, पद्मश्री, साहित्य अकादमी और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
गौरतलब है कि 1960 के दशक में उनके ‘यायाती’ (1961), ऐतिहासिक ‘तुगलक’ (1964) जैसे नाटकों को समालोचकों ने सराहा था, जबकि उनकी तीन महत्वपूर्ण कृतियां ‘हयवदना’(1971), ‘नगा मंडला’(1988) और ‘तलेडेंगा’(1990) ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की. कर्नाड को पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है. सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में गिरीश कर्नाड ने काम किया था.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।