रुधौली रिपोर्ट-राज आर्या
भाजयुमो के मंडल ने मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएचसी रुधौली पर निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव एवं नोडल अफसर ने मौके पर सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी की जमकर क्लास लगाई थी। इस दौरान उन्होंने कंधे पर गमछा रखकर घूम रहे एम्बुलेंस कर्मियों को फटकार ही रहे थे कि इसी जद अस्पताल की कमियां बताने पहुंचे भाजयुमों मंडल अध्यक्ष भी आ गए थे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र के माध्यम से भाजयुमो के रुधौली मण्डल अध्यक्ष आदित्य दूबे ने राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव एवं नोडल अफसर राजनीश गुप्ता पर भगवा गमछा देखकर आपा खो बैठने और उनके व उनके अन्य साथियों को भला बुरा कहते हुए गमछा उतरवा लेने, गली का गुंडा कहने और जेल में डाल देने की बात कहते हुए अभद्रता का आरोप लगाया है और उन पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पीड़ित मण्डल अध्यक्ष के साथ हियुवा के जिलामंत्री महेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी, अनुज सिंह श्रीनेत, सभासद शशांक कुमार, अर्जुन कन्नौजिया मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।