रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में एक सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया जब किसी बात को लेकर फौजी
ने अपनी ही पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मामला
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर गांव का है। जहां का
रहने वाला विनोद कुमार आर्मी का जवान और अभी कुछ दिन पहले ही 1 महीने की
छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि फौजी विनोद कुमार ने
किसी बात को लेकर गुस्से में आकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी 35 वर्षीय
पत्नी सुधा को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया । गोली लगते ही सुधा
वहीं गिरकर तड़पने लगी। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर आ गए
और उन्होंने घायल सुधा को अस्पताल में भर्ती कराया। सुधा की गंभीर हालत को
देखते हुए डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया। जहाँ रास्ते में
जाते समय सुधा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुधा के शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और गोली मारने के कारणों की जांच
शुरू कर दी। पुलिस ने फौजी की तलाश शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।