मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लक्ष्य कर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट वायरल करने के आरोपित पीर मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दूसरे फरार आरोपित धर्मेंद्र भारती की तलाश की जा रही है
गिरफ्तार आरोपित पीर मोहम्मद गोरखपुर जिले के गोला उपनगर के वार्ड संख्या नौ का निवासी है। आपत्तिजनक पोस्ट तैयार करने में उपनगर के ही धर्मेंद्र भारती ने मदद की थी। गोला पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपितों द्वारा फेसबुक पर डाली गई आपत्तिनजक पोस्ट वायरल हो रही थी। इसकी शिकायत गोला क्षेत्र के उमेश कुमार यादव ने अपने ट्विटर एकाउंट से पुलिस के उच्चाधिकारियों से की थी और वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया था।
एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। धीरेंद्र भारती ने मस्कट से आपत्तिजनक पोस्ट तैयार कर पीर मोहम्मद को भेजा था। बाद में पीर मोहम्मद ने उसे वायरल कर दिया। गोला पुलिस ने बताया कि आरोपित की मोबाइल भी बरामद कर ली गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।