रिपोर्ट - राजित राम यादव
छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने युक्ति और युक्ति के परिजनों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा आधा दर्जन महिलाएं घायल अभी तक दर्ज नहीं हुआ एफ आई आर । अप्पर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार ने कहा की कार्रवाई करने के लिए थाना अध्यक्ष नगर को निर्देशित कर दिया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बगल जिला बस्ती में महिलाओं पर हो रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है ।आए दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस को सख्त निर्देश देते हैं की महिलाओं पर हो रहे अपराध में तत्काल कार्रवाई की जाए लेकिन राजनीतिक दलों के दबाव के चलते बस्ती पुलिस आरोपियों को कहीं ना कहीं बचाने में लगी रहती है आए दिन महिलाओं पर अपराध होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों कोही थाने से खदेड़ दिया जाता है ।अरे दिन शिकायतें मिलती हैं की प्रार्थना पत्र थानों पर नहीं लिया जाता है ऐसे में कहीं ना कहीं योगी का आदेश बस्ती पुलिस पर असर नही दिख रहा है हम आप को लेकर चल रहे हैं
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में जहां दबंगो ने छेड़खानी का विरोध करने वाली महिलाऔर युक्तियों को गांव में दौड़ा कर पीटा जिससे आधा दर्जन महिला और की युक्ति घायल हो गई और परिजनों में भय व्याप्त है। वहीं जब पीड़ित परिवार घायल अवस्था में न्याय के लिए नगर थाने पर पहुंचे तो नगर थाने की पुलिस ने यह कह कर थाने से खदेड़ दिया की जाओ अभी कोई कार्यवाही नहीं होगी।बस्ती जिले के नगर थाना छेत्र के राजघाट मुहल्ले में एक युक्ति की आबरू लूटने वाले कुछ दबंगो का विरोध करने वाली युक्ति और महिलाओं को बुरी तरह से पीटा गया है।वही नगर पुलिस राजनैतिक दबाव के कारण महिला के पछ में कोई कार्यवाही नही किया।पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से गुहार लगाई तो पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीछक नगर को कार्यवाही का निर्देश दिया है।लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही आज महिलाओं के इज्जत की सुरछा करना काफी कठिन दिख रहा है।यूपी पुलिस इन छोटे छोटे मामलों को गम्भीरता से ले तो प्रदेश में आये दिन हो रही बलात्कार,छेतड़खानी की घटनाओं पर लगाम लग सकता है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।