कानपुर - पुलिसकर्मियों को योगा का प्रशिक्षण दिया गया। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 14 June 2019

कानपुर - पुलिसकर्मियों को योगा का प्रशिक्षण दिया गया।

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

  21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर प्रशासन ने अपनी प्रशिक्षण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों को योगा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसएसपी अनंत देव तिवारी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 21 जून विश्व योग दिवस है जिसको लेकर योग को हर व्यक्ति की दिनचर्या में शामिल करने का उद्देश्य लेकर आज पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस कर्मचारियों को डाक्टर रवींद्र पोरवाल और डा0 रजनी पोरवाल द्वारा योगा का प्रशिक्षण दिया। जिसमें उन्होंने यह बताया कि योग का आपकी जिंदगी में कितना बड़ा महत्व है। योग करेंगे तो निरोग रहेंगे योग से आपकी दिनचर्या भी खुशनुमा रहेगा साथ ही आप अपने आप को तरोताजा और फ्रेश महसूस करेंगे इसलिए इसे अपनी आदत बना लीजिए। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।