वाराणसी - कंकरीली सड़क पर चलने को सिकरौलवासी मजबूर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 June 2019

वाराणसी - कंकरीली सड़क पर चलने को सिकरौलवासी मजबूर



ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

सड़क जो आजतक नहीं बनी पाॅच सालो में नहीं बनी सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देती सड़क भोजूबीर से शिवपुर की सडक पर, भेाजूबीर स्थित विशाल मेगा मार्ट की दुकान है। इस दुकान के बगल से एक गली सिकरौल को जोडती है। लोकसभा चुनाव के पूर्व सडक बनाने के लिए यहाॅ गिट्टी गिरी। नालियों का निर्माण भी हो गया। यकायक सारा काम रोक दिया गया। कहा गया आचारसंहिता के कारण कार्य रोका गया है। चुनाव सम्पन्न हुआ, नयी सरकार आ गयी पर सडक के दिन नहीं फिरे। आये दिन यहा दुर्घटना होती है। कंकरीली सड़क पर वाहनो का नियंत्रण अपने आप में एक चुनौती है। संर्पूण वाराणसी के विकास को चुनौती देता यह सडक अपने अच्छे दिन की प्रतीक्षा कर रहा है। बरसात में यह स्थिति और भयावह हो जायेगी। सिकरौलवासियों का कहना है, वाराणसी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो हमारे पास आंदोलन के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं रह जायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।