ब्यूरो-कृपा शंकर गोरखपुर
कुशीनगर सेवरही उद्यमी परिषद सेवरही व नगर पंचायत सेवरही के पूर्व सभासद व प्रबंध निदेशक जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने तीन दिन पूर्व अपने द्वारा दिये गये चेतावनी व शिकायती पत्र को प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा गम्भीरता से नही लिये जाने व अनसुना करने क्षुब्ध होकर स्टेशन के पास वार्ड नं.2 जानकीनगर में स्थित एयरटेल टावर पर चढ़ कर आत्महत्या के लिये उतारू हो गये। घटना की सूचना पाकर सेवरही पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर पीड़ित को समझाने की कोशिश किया गया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पीड़ित सक्षम प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़ा रहा आखिरकारमौके पर तमकुहीराज के एसडीएम अरविंद कुमार व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पहुँच कर पीड़ित से वार्ता कर उसकी हर बात को मानते हुए दोषियो के विरुद्ध करवाई का आश्वासन देकर दोषियो के विरुद्ध करवाई का आश्वासन देकर पीड़ित को टावर से उतरवाया ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।