ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
फूलबाग व्यापार मंडल के तत्वधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की
अध्यक्षता में फूलबाग स्थित कैंप कार्यालय पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि
विगत 15 वर्षों से शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका उज़्मा इकबाल सोलंकी रही। कार्यक्रम
में सर्वप्रथम विधि विधान के साथ भगवान का पूजन किया गया। इसके उपरांत
शर्बत वितरण कार्यक्रम शुरु किया गया। जहां एक तरफ सूर्य देव आसमान से आग
बरसा रहे थे। वही ठंडे ठंडे पानी का शर्बत पीकर गले को राहत मिली रही थी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि
फूलबाग व्यापार मंडल हमेशा ही समाज हित जनहित के कार्य में अग्रसर रहता है।
इनके के कार्य जनता के लिए समर्पित होते हैं। जहां एक तरफ आग उगलती हुई
गर्मी से आम आदमी त्रस्त है। परेशान है। घर से निकलते ही गलत सूखने लगता
है। ऐसे में अगर ठंडे पानी का शरबत अपने को मिले तो आम आदमी अल्लाह का
शुक्रिया अदा करता है। मानव सेवा के कार्य में सभी को आगे आना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाज
सेवीओ की समाज को जरुरत है जो समाज के लिए समर्पित है। युवा व्यापारी नेता
शुभम गुप्ता ने कहा कि शर्बत वितरण में राहगीरों, व्यापारियों और
क्षेत्रीय नागरिकों को बुला बुला कर शर्बत दिया गया। मुख्य रुप से उपस्थित
सुभाष चंद्र गुप्ता, उज़्मा इकबाल सोलंकी, दिनेश यादव, शुभम गुप्ता, श्रेय
अग्निहोत्री, गोल्डी, धर्मेंद्र , मनीष मौर्य, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।