ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
हरबंश मोहाल पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान चार वाहन चोरों को
गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकल
भी बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने चारो शातिर चोरों को जेल भेज दिया
है।पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी ।तभी चार युवक आते
हुए दिखाई दिए पुलिस ने जब उन्हें रोका तो भागने लगे ।जिसके बाद पुलिस ने
उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया ।जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करी तो
शातिरों ने बताया कि वाहन चोर है ।जिसके बाद पुलिस ने चारो वाहन चोरों को
जेल भेज दिया है ।पकड़े गए शातिर लालू शर्मा,प्रदीप यादव,अनिल कुमार और
मोहित है ।जो काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।