ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद दूसरी बार काशी आने वाले हैं।भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत छह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग भाजपा की बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि एक से पांच जुलाई के बीच सभी मंडलों की बैठक होगी।सदस्यता अभियान का उद्घाटन छह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में करेंगे।सुनील ओझा ने कहा कि 224 लोकसभा क्षेत्र व 16 राज्यों में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिले है। काशी में शत प्रतिशत अभियान के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।