रिपोर्ट - राज आर्या
निष्प्रयोज्य भवनों के भवनों के उपयोग पर सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी को लगाई फटकार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता गुरुवार को सुबह 10:15 पर सीएचसी रुधौली का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पुरानी एव जर्जर भवनों को प्रयोग में लाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ जेल कुशवाहा एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार चौधरी को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पहुंचते ही उनकी नजर मुख्य भवन के सामने एवं अगल-बगल स्थित पुराने एवं जर्जर हो चुके भवनों पर पड़ी। प्रमुख सचिव के पूछने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि भवन पुराने हो चुके हैं लेकिन अभी निष्प्रयोज्य नहीं है, जबकि सीएमओ जेल कुशवाहा ने बताया कि भवन निष्प्रयोज्य हो चुके है।
दोनों जिम्मेदारों की अलग-अलग जवाब पर उन्होंने दोनों को कड़ी फटकार लगाई। आगे बढ़कर वह एंबुलेंस स्टाफ के आवास पर पहुंचे जहां सामने गमछा रखकर खड़े एंबुलेंस कर्मी को भी उन्होंने फटकार लगाई। यहां से घूमकर वह मुख्य भवन के भीतर नेत्र चिकित्सक कक्ष में गए इलाज करा रहे मरीज श्यामू से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर पंजीकरण कक्ष, अधीक्षक कक्ष, चिकित्सक कक्ष, आकस्मिक कक्ष का निरीक्षण करते हुए प्रसव उपरांत भर्ती किए गई महिलाओं से सुविधाओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय, सीओ शिव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव, उपजिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदिउपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।