रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
उन्नाव में महिला सुरक्षा की बड़ी बड़ी बातें की जाती है।
सरकार से बजट पास करा इसके लिए कार्यक्रम कराकर जागरूकता भी फैलाई जाती है,
लेकिन इन्ही कार्यक्रमो से प्रेरित होकर जब कोई पीड़िता अपनी आवाज उठाती है
तो ये कार्यक्रम किसी मजाक से कम नही लगते।अपने हक के लिए कानून के
नुमाइंदों के चक्कर काटती पीड़िता आखिर में थक हारकर बैठ जाती है। क्योंकि
कानून के रखवाले पीड़ितों की मजाक बनाने मे भी पीछे नहीं हटते आपको बता दें
कि यह कोई पहला मामला नहीं है ऐसे कई मामले उन्नाव जिले में सामने आ चुके
हैं कहीं पुलिस रेप करने वाले का वीडियो बनाने के लिए कहती है तो कहीं
चंद्र रुपयों के लिए पीड़ित को झुठला देती है उन्नाव की कानून व्यवस्था
पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। कुछ ऐसा ही मामला उन्नाव जिले के अजगैन से
सामने आया है। जहां एक किशोरी के घर घुसे कुछ लोगो ने उसके विकलांग भाई की
विवशता का फायदा उठाकर उसके साथ कट्टे की नोंक पर गैंगरेप किया। दुष्कर्म
के बाद आरोपी तो मौके से भाग निकले लेकिन उस नाबालिग के जीवन पर एक ऐसा दाग
छोड़ गए जिसके साथ जीना अब उसके लिए मुश्किल है। किशोरी ने आरोपियों के
ख़िलाफ आवाज बुलंद की लेकिन अब कानूनी पचड़े में उसकी आवाज दबाई जा रही है।
चौकी से लेकर थाने और थाने से एसपी के चक्कर काटने के बाद मीडिया के कानों
तक खबर पहुंचने के बाद एसपी ने मामले पर थोड़ी गंभीरता दिखाई। एसपी ने
प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज है।
अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी अपनी छोटी बहन व
विकलांग भाई के साथ शनिवार की शाम घर पर मौजूद थी। किशोरी की मां की मौत हो
चुकी है और परिवार का भरण पोषण करने वाला पिता मजदूरी करने शहर आया था।
शाम को हसनगंज व अजगैन थाना क्षेत्र के रहने वाल चार युवक किशोरी के घर
पहुंचे और विकलांग भाई से शराब लाने की बात कही। भाई के मना करने पर युवकों
ने मारपीट कर उसके बंधक बना लिया और घर में घुसकर चारों युवकों ने तमंचा
लगा किशोरी के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। किशोरी के चिल्लाने के बाद
भी दबंग युवकों से डरे पड़ोसियों ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। घटना को अंजाम
देने के बाद किशोरी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग
निकले। विकलांग भाई को अगवा कर बंधक बनाए जाने पर किशोरी ने मोबाइल से सौ
नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक सीमा
विवाद को लेकर टालती रही। उसके बाद अजगैन पुलिस ने मौके पर पहुंच विकलांग
भाई को युवकों से छुड़वा कर घर भेजा और तीन युवकों को पकड़ कर अजगैन कोतवाली
ले आई। कोतवाली पुलिस से कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता रविवार को एसपी
कार्यालय पहुंच गई। अधिकारियों के न मिलने पर किशोरी अपने विकलांग भाई के
साथ वापस घर लौट गई , वही दूसरी ओर अजगैन एस.ओ. अनिल सिंह ने बताया कि भाई
ने युवकों का मोबाइल चोरी किया था। जिसकी वजह से युवकों ने पकड़ा था। किशोरी
के साथ गैंगरेप नहीं किया गया है जबकि दूसरे दिन फिर पीड़िता अपने भाई के
साथ एसपी ऑफिस पहुंची किशोरी ने गैंगरेप किए जाने की बात कह रही है पूरे
मामले को उन्नाव कप्तान संज्ञान लेते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला
अस्पताल भेजा और जांच के आदेश दिए और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात की
है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।