कानपुर - फिर हुई पुलिस और बदमाशों की अलग अलग थाना क्षेत्रो में मुठभेड़ दो बदमाश घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 7 June 2019

कानपुर - फिर हुई पुलिस और बदमाशों की अलग अलग थाना क्षेत्रो में मुठभेड़ दो बदमाश घायल

 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 बिठूर पुलिस की बदमाशों से  देर रात मुठभेड़ हो गई है.मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग किया जिसमे एक बदमश के पैरो में गोली लगी है जबकि दुसरा मौके से फरार हो गया घटना के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की  मंधना से बिठूर जाने वाली रोड पर पुलिस  चेकिंग कर रही थी ,तभी एक मोटरसाइकल पर सवार दो युवक आ रहे थे वही पुलिस को देख कर भागने लगे पुलिस को शक होने पर  उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाश अपने को  घिरता हुआ देखकर  पुलिस पर फायरिंग  शुरू कर दी ।पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग की . जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि  दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम उन्नाव निवासी दीपक मिश्रा बताया है। शातिर बदमाश पर  उन्नाव में दर्जनों मुकदमों  है.और काफी समय से फरार चल रहा था।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।