रिपोर्ट राजित राम यादव
बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के गांव बनकटिया में आग का कहार भारी नुकसान एक जानवर की मौत। सूचना देने के बाद घंटों लेट पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। बस्ती जिले में आग का कहर जारी है भीषण गर्मी में तेज हवा के कारण शॉर्ट सर्किट होने से बनकटिया गांव में आग लग गई आग लगने से 20 घर जलकर राख हो गई जबकि आग में जलकर एक गाय की मौत हो गई वही लगभग 25 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया साथ ही पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया ।आज पीड़ित परिवार के सामने खाने के लिए राशन तक नहीं बचा वही फायर ब्रिगेड विभाग की लापरवाही से सूचना देने के बाद जब सारे घर जलकर राख हो गए उसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने फिलहाल इस संबंध में अपर जिला अधिकारी बस्ती रमेशचंद्र से मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है इनके परिवार को जो सहायता जांच रिपोर्ट के अनुसार दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।