जिले के हर्रैया ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासगांव में स्थानीय विधायक द्वारा लगाया गया चौपाल में न तो खुद पहुंचे कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला और न ही उनका कोई जन प्रतिनिधि । सूचना के बाद भी बीडीओ हर्रैया के साथ ही साथ ग्राम पंचायत अधिकारी ,ग्राम प्रधान ,रोजगार सेवक समेत अन्य विभागों के अधिकारी नहीं थे
ए.डी.ओ पंचायत आनन्द सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की सुनी गई फरियाद। ग्राम पंचायत वासगाव आजादी के 70 साल के बाद भी बुनियादी सुबिधाओ से है वंचित। आवास,शौचालय ,गैस कनेक्शन सहित राशनकार्ड के लिए ग्रामीणों के आँखो से छलका दर्द का आँसू । ग्रामीणों ने लगाया रोजगार सेवक पर आवास दिलाने के नाम पर एक साल पूर्व 1000 से 1500 रुपया लेने का आरोप। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे ए.डी.ओ.पंचायत आनंद सिंह ने मिडिया के सवालों के जबाब में बताया की जाँच के प्रति दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।