ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में मानव अंग तस्करी का कारोबार तेजी से पंप रहा है। जिसमे कुछ
डॉक्टर सफ़ेद पोस लोग और कई एजेंट भी शामिल है। इनके तार देश से लेकर विदेश
तक फैले हुए है। ऐसे ही एक मामले खुलासा कुछ समय पहले हुआ था जिसमे वादनी
संगीता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल
भेज चुकी है वही इस मामले की जांच के दौरान कानपूर पुलिस ने शनिवार दिल्ली
से पीएसआरआई के डॉक्टर दीपक शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है .एसपी क्राइम
राजेश यादव ने बताया की किडनी प्रत्यारोपण मामले में मुख्य अभियुक्त
पीएसआरआई अस्पताल के सीईओ डाक्टर दीपक शुक्ला को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से
गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को कई दिनों से किडनी कांड से जुड़े मुख्य
अभियुक्त दीपक शुक्ला की तलाश थी। उन्होंने बताया की कि डॉक्टर दीपक अंग
प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के अध्यक्ष भी है।पुलिस ने डॉक्टर दीपक को जेल
भेज दिया है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।