रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिलाधिकारी
के निर्देश पर लोहिया का निरीक्षण करने पंहुचे डीडीओ चिकित्सकों और सीएमएस
के बीच हुई नोकझोंक के कारण बैरंग लौट गये। इसके बाद उन्होंने महिला
अस्पताल का निरीक्षण किया और वापस लौट गये।आज जिला विकास अधिकारी दुर्गा
दत्त शुक्ला लोहिया अस्पताल पंहुचे । लेकिन उन्हें ओपीडी का मुख्य गेट ही
बंद मिला।डयूटी रजिस्टर छुपाने के सीएमएस एसपी सिंह ने नया बहाना बनाया की
अस्पताल की चाबी नहीं मिल रही है । जब आधा घंटे बाद कर्मचारी चाबी लेकर आया
तब तक तक सभी डॉक्टर इकट्ठे हो गए । डीडीओ की किसी बात को लेकर सीएमएस
से नोकझोंक हो गयी। इसके बाद चिकित्सक का मिजाज गर्म देखकर डीडीओ बैरंग
लौट आये। उन्होंने इसके बाद महिला अस्पताल की ओपीडी आदि का निरीक्षण किया
और सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० कैलाश से वार्ता की ।डीडीओ ने बताया कि लोहिया
अस्पताल ओपीडी की चाबी पहले नही मिली। उसके बाद चिकित्सकों व सीएमएस की
आपस में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी। जिस कारण निरीक्षण नही किया जा
सका।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।