न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
मासूम टिंकल हत्याकांड पुलिस लापरवाही उजागर हुई है। इसके चलते
एसएसपी ने तीन दिन पहले लाइन हाजिर किए गए निवर्तमान इंस्पेक्टर केपी सिंह
चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात निलंबित कर दिया। निवर्तमान कर्मियों में थाने के तीन दरोगा व एक सिपाही शामिल हैं। इन पर
गुमशुदगी देरी से लिखने के अलावा, बच्ची की खोज में और हत्या होने पर
आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार
नितर्वमान इंस्पेक्टर टप्पल कुशलपाल सिंह चहल, थाने के तीन सब इंस्पेक्टर
सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, शमीम अहमद व सिपाही राहुल यादव को निलंबित
किया गया है। इन पांचों पर क्रमवार यह आरोप हैं कि पहले तो बच्ची 30 मई को गायब हुई और
परिजन थाने गए तो इन्होंने 31 मई को गुमशुदगी क्यों दर्ज की। उसी दिन क्यों
नहीं, इसके अलावा बच्ची को खोजने और हत्या की जानकारी होने के बाद
आरोपियों को खोजने में भी लापरवाही की गई और पुलिस टीम में समन्वय का भी
अभाव दिखा। एसएसपी, अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने बताया कि हम इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत
में ले जाने का प्रयास करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या एसिड
का कोई जिक्र नहीं है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और
पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।