ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
विकास भवन में समीक्षा बैठक करने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी विजय
विश्वास पन्त ने पनकी गौशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उन्होंने
गौशाला की व्यवस्था की जानकारी ली और जो भी अव्यवस्थाएं मिली उन्हें ठीक
करने के निर्देश दिए। उनके आने की सूचना पर गौशाला में मौजूद लोगों में
हड़कम्प मच गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने बारी बारी गौशाला की हर व्यवस्थाओं
को देखा और जो भी कमियां अधूरी दिखाई दी उन्हें जितना जल्दी हो उसे पूरा
करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने गायों को देखा उनके चारा पानी की व्यवस्था
को भी देखा।जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने पनकी गौशाला का निरीक्षण
किया। जिसके बाद उन्होंने गौशाले की हर व्यवस्था को देख कर अधिकारियों को
जरूरी निर्देश भी दिए। डीएम ने गौशाला में बन रहे गाय के दूध,गौ मूत्र,गोबर
से 67 तरीको से बनाये जा रहे उत्पादों को देखा। वहीं डीएम ने नगर निगम
द्वारा संचालित गौशालाओ के निकलने वाले गोबर , गोमूत्र से प्रोडक्ट बनवाए। जिसके लिए कर्मियों को गौशाला से ट्रेंनिग दिलाने के लिए निर्देशित भी किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।