ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में शातिर जालसाज जगह-जगह फैले हुए हैं। उन शातिर फर्जी दस्तावेजों
और आईडी के आधार पर धोखाधड़ी कर कम्पनी को चूना लगाकर लोगों की आंखों में
धूल झोंकने का काम करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि फर्जी आईडी
बनाकर लोन लेकर ग्राहकों को कम दामों पर दो पहिया वाहन बेंचने वाले गिरोह
को बादशाहीनाका पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बताया जा
रहा है कि कुछ युवक हौंडा कम्पनी की 5 जी एक्टिवा स्कूटी फर्जी आईडी के
आधार पर पहले लोन लेते है और फिर कम्पनी से वाहन निकाल लिया करते थे और
ग्राहको की तलाश में जुट जाते थे और जहां भी ग्राहक टकराता था उसे कम दामों
पर बेंचकर अपने धंधे को फलफूला रहे थे। पुलिस को इस फर्जीवाड़े की सूचना कई
दिनों से मिल रही थी। जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ युवक
एक्टिवा 5 जी लेकर कम दामों में बेंचने के लिये कोपरगंज रास्ते से जा रहे
है जिसके बाद बताए हुए स्थान पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और एक ही स्थान
से वाहन ले जा रहे तीन युवकों को कोपरगंज रेलवे कॉलोनी के पास घेराबंदी कर
दबोच लिया। पकड़े गए तीनो बदमाश विशाल,जीतू और अंशुल निहायत शातिर है जो
पूर्व में कई फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। पुलिस को इनके पास से 6 एक्टिवा वाहन
और फर्जी आईडियां बरामद हुई है फिलहाल इन पर कार्यवाई करते हुए इन्हें जेल
भेजा जा रहा है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।