वाराणसी - डीआरएम बंगले के ठीक सामने स्थित मकान में लगी आग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 June 2019

वाराणसी - डीआरएम बंगले के ठीक सामने स्थित मकान में लगी आग




ब्यूरो वाराणसी  कैलाश सिंह विकास

पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम ऑफिस लहरतारा के सामाने स्थित एक खाली पड़े मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। आग की सूचना पर मौके पर सिगरा पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां पहुंची पर आग बुझाने में दिक्कत आने लगी। आग बढ़ते देख पुलिस ने जेसीबी मशीन से मकान को गिरवाया उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों की माने तो इस मकान में लकड़ी रखी हुई थी और ये जुआड़ियों का अड्डा है। वहीं चौकी इंचार्ज रोडवेज ने बताया कि हमें आग की सूचना मिली तो हम यहां आये। रेलवे का खंडहर पड़ा मकान था जिसमे लकड़ी रखी थी उसमे आग लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था इसलिए जेसीबी से एक तरफ से दीवार गिराकर आग बुझा दी गयी है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि यह मकान कैसा था तो उन्होंने साफ़ लफ़्ज़ों में कहा कि यह खंडहर रेलवे की संपत्ति है इस सम्बन्ध में डीआरएम बताएँगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।