ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
श्री विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के विवादों को सुलझाने के लिए मुस्लिम फोरम का गठन किया गया है जिसमें सदस्यगण अमीर हैदर एंड, मुईद अहमद पूर्व एमएलसी,वहीद सिद्दीकी सामाजिक कार्यकर्ता, आफताब अहमद सीआरपीएफ के पूर्व आई जी है । आफताब अहमद ने बताया कि अयोध्या में धार्मिक स्थल का विवाद चल रहा है। इस
लिए सरकार किसी मुफीद जगह पर मुस्लिमों को अगर दस एकड़ भूमि दे दे तो यह
विवाद शायद समाप्त हो जाय। इसके बाद के सभी मंदिर और मस्जिद की स्थिति
आजादी के पूर्व जैसी हो जायेगी। जमीन की गारंटी न्यायालय या राष्ट्रपति
वरदाराम दिया जाय, तब समाज के लोग इस समझोते से जुड़ेंगे। 1991मे बने दी
प्लेसेज आफ वशिर्प एक्ट को पूरी तरह से लागू कराया जाय और इसकी जिम्मेदारी
अधिकारियों और नेताओं को दी जाय । यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करे तो उसके
खिलाफ कार्रवाई की जाए। सदस्यो ने बताया कि इन चार बिंदुओं को लेकर समाज
को एकमत किया जा रहा है ताकि पूरे देश में अमन चैन कायम रह सके ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।