ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
महराजपुर पुलिस ने बीते तीन माह हुई कुलगाँव में युवक की हत्या का
खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए अभियुक्त
ने अपने दोस्त की गला रेत कर ह्त्या को अंजाम दिया था। जिसके बाद से वह
फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर छतमरा इलाके से देर रात युवक को
गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह ने बताया की
तीन माह पहले कुलगाँव इलाके के एक खेत में उमेश नाम के युवक की सर कटी लास
मिली थी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को मृतक उमेश के
दोस्त राहुल बाल्मीकि पर शक था वही राहुल काफी समय से फरार भी चल रहा था।
जिसके चलते पुलिस ने देर रात छतमरा इलाके से मुखबिर की सूचना पर राहुल को
पकड़ा और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म काबुल किया।
उन्होंने बताया की उमेश की महिला दोस्त के ऊपर राहुल गलत नजर रक्खे हुए था
जिसका उमेश ने विरोध किया तो राहुल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उमेश की
गला रेत कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस को राहुल की तलाश थी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।