कन्नौज - युवक की दिलेरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

कन्नौज - युवक की दिलेरी

 


रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में एक युवक की दिलेरी उस समय देखने को मिली जब संकट में फंसे एक परिवार की जान को उसने अपनी जान पर खेलकर बचाया । युवक की दिलेरी की लोगों ने खूब सराहना की वही युवक पैसे से एक व्यापारी है ।आपको बताते चलें कि कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मुकरी टोला मोहल्ले में रहने वाले डॉक्टर जावेद के घर में उस समय हड़कंप मच गया जब परिवार के सदस्यों ने एक कोबरा प्रजाति के सांप को घर के बेडरूम में देखा। शोर सुनकर मोहल्ले के कई लोग इकट्ठे हो गए और सांप को भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन किसी की हिम्मत सांप के पास जाने की नहीं हुई  । इस बीच सांप कमरे में रखे सोफा में घुस गया । इसी बीच मोहल्ला आनंदी दास निवासी सुमित सक्सैना वहां पर पहुंच गया और उसने दिलेरी दिखाते हुए कोबरा प्रजाति के सांप को घंटों मशक्कत के बाद पकड़ लिया । युवक की दिलेरी का वहां मौजूद लोगों ने बहुत सराहना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।