न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बयान पर तीखी
टिप्पणी करते हुये कहा है कि उनको अपनी दादी के आपातकाल का काला कानून
पवित्र और आज की परिस्थिति भय वाली दिखती है। देश की जनता ने कांग्रेस व
विपक्ष के झूठ के एजेंडे को नकार दिया है, लेकिन ये लोग मुंह की खाने के
बाद भी सबक सीखने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि काम के बजाय गाल
बजाना कांग्रेस का डीएनए रहा है। इसलिये उसके अध्यक्ष राहुल गांधी और
प्रियंका गांधी झूठ का एजेंडा चलाने की आदत छोड़ नहीं पा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के
पिछले विधानसभा चुनाव और हाल ही सम्पन्न हुये लोकसभा चुनाव में भाजपा को
मिली प्रचंड विजय और कांग्रेस को मिली शर्मनाक पराजय से प्रियंका गांधी को
यह तो एहसास हो ही गया होगा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी
सरकार के विकास व सुशासन पर जनता ने मोहर लगाया। इसलिए जनता का आशीर्वाद
मिला है। कांग्रेस की धोखेबाजी और विकास विरोधी नीतियों का जवाब जनता ने
ऐसा दिया कि चार पीढ़ियों से जिस अमेठी लोकसभा सीट पर उनका कब्जा था, वो तक
नहीं बचा पाए और सीट छोड़कर केरल भागना पड़ा।श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों पर आंसू बहाने वाली प्रियंका गांधी को याद
करना चाहिए कि यूपीए के शासन में प्रति 30 मिनट एक किसान आत्महत्या करता
था। आपात काल लगाकर इंदिरा ने प्रेस और लोकतंत्र दोनों का गला घोंट दिया
था।
कांग्रेस के शासन में विपक्षी दलों के नेताओं को खुली हवा में सांस
लेने तक का अधिकार नहीं था। नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं के अतिरिक्त देश
के किसी विभूति को न तो उचित सम्मान दिया और न ही श्रेय। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज जब मोदी व योगी सरकार के सुशासन और नीतियों
से देश का किसान समृद्ध हो रहा है तो वे किसानों पर आंसू बहा रही हैं। 40
साल से किसान लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मांग रहे थे, लेकिन
कांग्रेस की सरकारों ने किसानों पर ध्यान ही नहीं दिया। मोदी सरकार ने
किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य ही नहीं, बल्कि देश के 14 करोड़
किसानों को 6000 रुपए वार्षिक आर्थिक संबल दिया, किसानों के लिये पेंशन
योजना शुरू की। आज उनकी पार्टी के अध्यक्ष और प्रियंका वाड्रा पद की गरिमा
को हानि पहुंचाते हुये प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत स्तरहीन आक्षेप,
आपत्तिजनक नारे और झूठे आरोप लगाते रहे और फिर उच्चतम न्यायालय में जाकर
अपने झूठ के लिये माफी मांगते हैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग
करते हुये भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाने वालों के साथ खड़े होकर भारत
विरोधी तत्वों के सुर में सुर मिलाते हैं और देशभर में खुलेआम घूमते हैं।
कांग्रेस की राजनीति में हाशिये पर पहुंच गई। क्योंकि जनता मोदी व योगी
सरकार के सकारात्मक, विकासवादी, सुशासन और सत्यनिष्ठा पर अगाध विश्वास करती
है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।